ललितपुर
धूमधाम से मनाई जाएगी विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। अखंड ब्राह्मण महासभा इकाई की मासिक बैठक हनुमान धारा में संपन्न हुए। आगामी 20 अप्रैल को आयोजित अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप बनाने व शोभायात्रा उत्सव के रूप में विचार रुपरेखा तय की गयी। ब्लॉक स्तर पर बैठक रखने का हर माह प्रस्ताव रखा गया। निश्चय किया गया कि हर माह 100 रूपये दान राशि सभी संगठन को दान स्वरूप देंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष पं.सुरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। मंडल प्रभारी दीपक नायक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ऋतु शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौसम नायक, जिला उपाध्यक्ष पं.नीरज गंगेले, प्रवक्ता पं.गोपाल दुबे, राहुल तिवारी, जिला सचिव सुरेश कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद काकर, उपाध्यक्ष सानू उपमन्यु, जिला प्रभारी मोनू तिवारी, कमलेश गोस्वामी, अभिषेक दुबे आदि उपस्थित रहे। आभार अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने किया।



