बरेली

खनन अधिकारी मनीष कुमार की आंखों के नीचे चल रहा था डर्टी गेम                 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी जो लिपिक का कार्य देखता है। उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खनन अधिकारी मनीष कुमार की आंखों के नीचे चल रहे इस डर्टी गेम की कलाई खुल गई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल की ट्रैप टीम ने प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद रजा खा पुत्र स्वर्गीय नवी रजा खा निवासी परसाखेड़ा थाना सीबीगंज के रूप में हुई है, जो वर्तमान में खनन अधिकारी कार्यालय, बरेली में लिपिक (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर तैनात था। बताया गया कि ग्राम रौठा थाना किला निवासी वेद प्रकाश ने शिकायत की थी कि उनके सीज ट्रैक्टर-ट्रॉली को मुक्त कराने और जुर्माना संबंधी पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के नाम पर आरोपी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और सोमवार दोपहर पौन बजे कलेक्ट्रेट स्थित खनन अधिकारी कार्यालय से ही आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कोतवाली थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संगठन ने आम लोगों से भी भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button