ललितपुर

14 अप्रैल को बैसाखी उत्सव

गुरु तेग बहादुरजी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह स्त्री साध संगत द्वारा नितनेम साहिब के पाठ किए गए। इसके बाद मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह एवं रंजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन एवं कथा प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। अंत में सर्वजन कल्याण की अरदास की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुरजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म वर्ष 1621 में अमृतसर में हुआ था। वह सिखों के नौवें गुरु थे और हिंद दी चादर के नाम से विख्यात हैं। उन्होंने मानवता, धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को गुरु अर्जुन देवजी का प्रकाश पर्व तथा 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस (बैसाखी) श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। इसके तहत 13 अप्रैल तक प्रतिदिन नितनेम साहिब के पाठ होंगे, जबकि 14 अप्रैल को श्रीअखंड पाठ साहिब की समाप्ति, निशान साहिब की सेवा एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, जगबीर चड्डा, महेंद्र अरोरा, अमरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह, गुरबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button