SIR 2026 के तहत नोशनल हाउसिंग नंबरिंग पर बैठक, कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश
Meeting on Notional Housing Numbering under SIR 2026, instructions to complete the work soon

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) के अंतर्गत नोशनल हाउसिंग नंबरिंग कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने की। बैठक के दौरान नोशनल हाउसिंग नंबरिंग कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्य को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही नहीं, बल्कि यथाशीघ्र पूरा किया जाए। इसके लिए सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके। बैठक में इलेक्शन कंप्यूटर ऑपरेटर लालिन मरांडी सहित सभी बीएलओ (BLO) एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।



