
101 रन से आईनेक्स्ट जनरेशन और 208 रन से एमडीसीए विजयी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स के आठवें और नौवें मुकाबले में रनों की बारिश और तेज हुई। इन मैचों में जीत का आंकड़ा दो सौ पार होकर तीन सौ हो गया। आठवें मुकाबले में आईनेक्स्ट जनरेशन ने 227 रन बनाए और जीका इलाहाबाद को 126 रन पर रोक कर 101 रन से जीत हासिल की। वहीं नौवें मुकाबले में मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमएसडीए) ने 303 रन बनाए और मनीष शर्मा स्पोर्ट्स फेडरेशन (एमएसएसएफ) दिल्ली को 94 रन पर पैवेलियम पहुंचा 208 रनों के अंतर से जीत अपने नाम की। जीका इलाहाबाद के खिलाफ 4 चौकों और 4 छक्के की मदद से 29 गेंदों पर आक्रामक अर्धशतक (53 रन) बनाने वाले आईनेक्स्ट जनरेशन बरेली के बल्लेबाज शिवम शर्मा मैन आफ द मैच बने। जबकि एमएसएसएफ) दिल्ली के खिलाफ 53 गेंदों पर शतक (119 रन) बनाने वाले एमडीसीए के हर्ष त्यागी को लगातार दूसरी बार मैन आफ द मैच घोषित किया गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ बेहतरीन क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स आयोजन समिति के सचिव डा.नितिन सक्सेना और अन्य सदस्य मौजूद रहे।



