ललितपुर

सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में सेंधमारी

इन्वर्टर-बैटरी चोरी, ताला तोड़कर भागा अज्ञात चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्चवारा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चोरी की घटना ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। चिकित्साधिकारी डा.आयुषी मोगरा ने 7 अप्रैल को थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि 3 अप्रैल (शुक्रवार) की रात अस्पताल के कक्ष का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो इन्वर्टर और इन्वर्टर बैटरी गायब थे। डा.मोगरा ने अपनी तहरीर में लिखा कि अस्पताल को आर्थिक क्षति हुई है और यह सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर मामला है। घटना की सूचना 7 अप्रैल को शाम 7.34 बजे थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 (चोरी) के तहत कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button