ललितपुर

तेज रफ्तार टैक्सी ने मोटरसाइकिल को रौंदा

26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। लापरवाही भरी ड्राइविंग की एक दर्दनाक घटना ने एक परिवार को हमेशा के लिए सूना कर दिया। राजघाट रोड पर टैक्सी की तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 106, धारा 281 और धारा 324(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2026 को बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे ग्राम देवरी निवासी पवन कुमार अपनी मोटरसाइकिल (नंबर यू.पी.94 ई.एल. 1513) पर ललितपुर से राजघाट की ओर जा रहे थे। ग्राम मड़वारी के पास राजघाट रोड पर पिसनारीबाग इलाके की संदिग्ध टैक्सी (नंबर यू.पी. 94 टी 9274) ने तेज गति और लापरवाही से सामने से उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन कुमार मौके पर ही गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें जिला सरकारी अस्पताल ललितपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजाराम ने 7 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि टैक्सी की लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने टैक्सी चालक (अभी अज्ञात) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button