झारखंड

रांची में ई-संजीवनी कार्यशाला, झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को हाईटेक बनाने की बड़ी योजना

e-Sanjeevani workshop in Ranchi, a big plan to make Jharkhand's health sector hi-tech

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची (नामकुम)। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दूरदर्शी योजना का खाका प्रस्तुत किया। नामकुम स्थित रांची में आयोजित ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन कार्यशाला के दौरान उन्होंने राज्य के सभी पंचायतों में ‘हेल्थ कॉटेज’ स्थापित करने की घोषणा की। डॉ. अंसारी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेलीमेडिसिन तकनीक के समावेश से स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। उन्होंने इस पहल को झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि उनकी पहल पर राज्यभर में 747 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोले जाएंगे, जिससे दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही, ब्लड की उपलब्धता को सुदृढ़ करने के लिए नई नीति लागू की जा रही है और मरीजों की सुविधा के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को संवेदनशीलता और समर्पण के साथ सेवा देने का संदेश देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाएगा। इस अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित सांसद विजय कुमार हसदा भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और तकनीकी उन्नयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार की पहल की सराहना की। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और अन्य संबंधित हितधारक भी मौजूद रहे, जिन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button