बरेली

उर्वरक प्रबंधन समिति एवं धरती माता बचाओ अभियान की जिला अधिकारी ने करी समीक्षा                                   

सहकारिता केंद्र प्रभारी ,थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को दिए कड़े निर्देश, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई                     

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : विकास भवन बरेली के सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के द्वारा जनपद में खरीफ 2026 की फसलों के लिए कृषकों को सभी रासायनिक उर्वरक सुगमता पूर्वक उपलब्ध रहें इस व्यवस्था के अंतर्गत उर्वरक प्रबंधन समिति एवं धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक की गई इस बैठक में जिलाधिकारी  द्वारा उर्वरक प्रदयकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों पीसीएफ सहकारिता विभाग के बिक्री केंद्र प्रभारी थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया की जनपद बरेली में कृषकों को एक हेक्टेयर भूमि होने पर अधिकतम 7 बैग यूरिया तथा 5 बैग डीएपी से अधिक नहीं दी जाए यदि किसी कृषक के पास एक हेक्टेयर से कम भूमि है तो उसी अनुपात में कम तथा एक हेक्टेयर से अधिक भूमि होने पर उसी अनुपात में अधिक बैग दिए जा सकते हैं परंतु संबंधित विक्रेता इसकी पुष्टि करने के लिए किसान से खतौनी अवश्य ले ले किसी भी स्थिति में कोई भी टैगिंग ओवर रेटिंग या कालाबाजारी की स्थिति प्रकाश में आने पर संबंधित विक्रेता सहकारी समिति के सचिव या निजी विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी सभी विक्रेता कृषकों को उर्वरक देते समय सुनिश्चित करें कि जिस किसान को वह उर्वरक दे रहे है उस कृषक की फॉर्मर रजिस्ट्री हो गई है या नहीं यदि फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है तो अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए उस कृषक को प्रोत्साहित भी किया जाए समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ,जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ,जिला गन्ना अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता उपस्थित रहे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button