पाकुड़

सिद्धो-कान्हू जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

JMM workers garlanded the statues of Sido-Kanhu on their birth anniversary and paid tribute to the brave martyrs.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में वीर शहीद सिदो और कान्हू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ता पाकुड़ नगर स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क पहुंचे, जहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू झारखंड की माटी में जन्मे ऐसे महानायक थे, जिन पर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को गर्व है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म साहेबगंज जिले के भोगनाडीह गांव में हुआ था और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ हुए संताल विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने आगे कहा कि “करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो” जैसे नारों के साथ सिदो-कान्हू ने हजारों संथाल आदिवासियों का नेतृत्व करते हुए 30 जून 1855 को अंग्रेजों के खिलाफ तीर-धनुष से हमला कर ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी। पाकुड़ का ऐतिहासिक मार्टीलो टावर आज भी उस संघर्ष का साक्षी है, जिसे अंग्रेजों ने आदिवासियों से बचने के लिए बनवाया था। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, अजफारल शेख, रामसिंह टुडू, लखन हेम्ब्रम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button