अस्वस्थ सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम का हालचाल जानने पहुंचे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी
MLA Prof. Stephen Marandi visited the ailing MP representative Khurshid Alam to inquire about his health.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर पंचायत अंतर्गत लकड़ापहाड़ी गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम की तबीयत में सुधार की जानकारी लेने के लिए महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उनके आवास पहुंचे। विधायक ने खुर्शीद आलम की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि खुर्शीद आलम पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस दौरान विधायक ने कहा कि खुर्शीद आलम लंबे समय से समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और Jharkhand Mukti Morcha (झामुमो) के एक कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, कोलोम मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



