कैराना

गैर जमानती वारंटी अलीपुरा से गिरफ्तार, अभियान जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। गैर जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना कैराना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर ग्राम अलीपुरा निवासी अजय कुमार पुत्र नरेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वारंटी चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गैर जमानती वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button