
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम पंचायत बादशाहपुर सिरौली में मेवला-चिरोड़ी संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया अंशु सूरज मावी ने बताया कि यह सड़क सिरौली गांव को मेवला-चिरोड़ी मार्ग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पहले यह मार्ग जर्जर स्थिति में था, जिसे अब आरसीसी से मजबूत बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम बादशाहपुर सिरौली में पहले भी लाखों रुपये की लागत से कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि निठोरा, खरखड़ी, गनौली, सिरौली, सकलपुरा, चिरोड़ी और मेवला भट्टी सहित कई गांवों में जिला पंचायत द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नालों और संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया है।कार्यक्रम में भाजपा नेता ईश्वर मावी का भी भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंशु सूरज मावी ने क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य कराए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।समारोह में पूर्व ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह गुर्जर, बिक्रम ठेकेदार और नरेंद्र नेताजी सहित कई लोगों ने गांव में कराए गए निर्माण कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



