बोकारो

गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो सहित प्रखंड के कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि गर्मी का शुरुआत हो गया है और इसके लिए पूरे प्रखंड में पानी सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त करना है। कहा कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जितने भी चापाकल खराब हैं, उसका लिस्ट बनाकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को देना है और जल मीनार की वर्तमान स्थिति को भी दर्शाना है। ताकि समय रहते विभाग द्वारा इसको दुरुस्त किया जा सके। इसी प्रकार बिजली के बारे में बताया गया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि के आसपास खुले में तार लटक रहा है तो इसकी जानकारी बिजली विभाग को देना है और इसके बाद इसकी मरम्मत कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के बारे में बताया गया कि गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरत के सभी दवा उपलब्ध है और स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद हैं। वहीं समय समय पर विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाते हैं। पशुपालन विभाग के संबंध में बताया गया कि लाभुकों को कल्याण विभाग द्वारा स्वरोजगार के लिए जो मुर्गी चूजा, बकरी पालन आदि वितरित किया जाता है, उसका सदुपयोग होना चाहिए। वहीं वितरण के समय संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना मिलनी चाहिए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि की समस्याओं का समाधान करने की बात कही गई। मौके पर मुखिया तेजलाल महतो एवं रामबृक्ष मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य धनेश्वरी देवी, सुशीला देवी, विष्णुलाल सिंह, मदन महतो, चांदनी देवी, रेखा देवी, निमाय सिंह, जेई अजीत कुमार शाह, जेई रोहित मंडल, राजन यादव,गौतम रजक, गौरीशंकर प्रजापति सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button