बरेली

विभागों की आपसी खींचतान में  पीलीभीत बाईपास ”टेन लेन” का निर्माण फाइलों के मकड़ में फंसा               

ना टेंडर हुआ और ना ही शुरू होगा काम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पीलीभीत बाईपास को टेन लेन की हाईटेक सड़क बनाने का सपना अब महज एक ”कागजी झुनझुना” नजर आ रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और पीडब्ल्यूडी के बीच छिड़ी जंग और क्रेडिट लेने की होड़ ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को फाइलों के मकड़जाल में उलझा दिया। तीन साल में फोरलेन से शुरू होकर सिक्सलेन, एट लेन और अब टेन लेन के दावों के बीच सेटेलाइट से बैरियर-टू तक का हिस्सा आज भी अपने उद्धार की बाट जोह रहा है।
दरअसल, सरकारी विभागों की आपसी खींचतान में जब भी सड़क बनने की उम्मीद जगती है, एक नया खेल शुरू हो जाता है। साल 2022 से पीडब्ल्यूडी फोरलेन और सिक्सलेन के एस्टीमेट शासन को भेजता रहा, यहां तक किमुख्यमंत्री ने भी जनवरी में सिक्सलेन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। लेकिन बीडीए को कुछ और ही साबित करना था। प्राधिकारण ने 130 करोड़ का दस लेन वाला प्रस्ताव तैयार कर शासन में फाइल भेज दी। मंजूरी मिलने के बाद बड़े-बड़े दावे किए मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा और सेटेलाइट से एयरपोर्ट की दूरी महज 10 मिनट की रह जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button