गाजियाबाद

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

यात्रा होगी तेज, सस्ती और आसान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के शुरू होने से राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच आवागमन पहले की तुलना में काफी तेज, सस्ता और सुगम हो जाएगा।
 2.5 से 3 घंटे में पूरी होगी दिल्ली देहरादून यात्रा
एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद अब दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.30 से 3 घंटे में तय की जा सकेगी, जबकि पहले इस यात्रा में 5 से 6 घंटे तक का समय लग जाता था। इससे यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी।
एक्सप्रेस वे पर कम लागत में आसान सफर
नई सड़क के चलते ईंधन की खपत कम होगी, जिससे यात्रा की लागत भी घटेगी। यह मार्ग आम लोगों के लिए किफायती साबित होगा और बार-बार यात्रा करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा।
 लोनी, खेकड़ा और बागपत को मिलेगा सबसे अधिक फायदा
इस एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा लाभ लोनी, खेकड़ा और बागपत क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा। अब इन इलाकों के लोग बहुत कम समय में दिल्ली और देहरादून के बीच आ-जा सकेंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
लोनी व बागपत क्षेत्र में खुशी का माहौल
एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की खबर से क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि यह परियोजना न केवल यात्रा को आसान बनाएगी बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।
विकास को मिलेगा नया आयाम
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। यह परियोजना उत्तर भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button