स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली रैली, ग्रामीणों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटरिया, प्राथमिक विद्यालय अटरिया व प्राथमिक विद्यालय माधॏपुर विकास क्षेत्र दमखोदा जनपद बरेली में संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान रैली व संचारी रोग अभियान का आयोजन किया गया। रैली को हरी झंडी दिखाकर ग्राम प्रधान संजीव कुमार व माधौपुर के ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने रवाना किया। बच्चे स्कूल चलो अभियान के नारे बोलते हुए दोनों गांव गए , अभिभावकों को अधिक से अधिक परिषदीय विद्यालय में नामांकन के लिये प्रेरित किया।इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अंजलि उपस्थित रहीं उन्होंने बच्चों को संचारी रोग से बचाव की जानकारी दी और बच्चों को समय-समय पर आयरन की टैबलेट्स खाने तथा स्वच्छता से रहने की सलाह दी, उन्होंने बालिकाओं का भी मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीराम प्राथमिक विद्यालय माधौपुर के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार , उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ,राजेश कुमार, उत्कर्ष शेखर भटनागर, सुनील कुमार, दीक्षित ,त्रिवेणी सिंह ,पंचायत कर्मी सोमपाल सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



