खैरथल

खैरथल मे बाबा साहेब की जयंती पर विभिन्न भव्य कार्यक्रम आज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भारत रत्न बी .आर . अम्बेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को खैरथल में धूमधाम से मनाई जाएगी। डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने बताया कि इस अवसर पर 14 अप्रैल को अम्बेडकर भवन में प्रातः 9 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा अम्बेडकर सर्किल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों—अम्बेडकर चौक, सिनेमा रोड, पुरानी अनाज मंडी, सिंधी बाजार, तिरंगा बाजार, शनि मंदिर, हेमूकालानी चौक, आनंद नगर, स्वामी टेउ राम चौक व रेलवे फाटक—से होते हुए पुनः अम्बेडकर भवन पहुंचेगी।
दोपहर 2 बजे अम्बेडकर भवन के सामने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीसी बैरवाल मौजूद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता राजेंद्र रसगोन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह, उपखंड अधिकारी मनीष जाटव सहित कई अधिकारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकार मातादीन एंड पार्टी द्वारा राजस्थानी लोक संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, रात्रि 8 बजे अम्बेडकर सर्किल पर केक काटकर जयंती का समापन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button