भरत पुर
धूमधाम एवं हर्षोउल्लास पूर्वक मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती
युवाओं द्वारा पट्टे बाजी का प्रदर्शन रहा आकर्षण का केन्द्र

पार्क में लगी अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आज 14 अप्रैल मंगलवार को भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक के साथ मनाई गई। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां भारत विकास परिषद एवं भाजपा शहर मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने छौंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित अम्बेडकर पार्क में पहुॅचकर बाबा साहेब की जयन्ती मनाते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं कस्बा भुसावर के अम्बेडकर पार्क पर आयोजित हुए जयन्ती समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद चिरमोली राम जाटव द्वारा की गई जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने भाग लिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य समाजसेवी जगदीश मीणा बौराज, नगरपालिका अध्यक्ष पति प्रकाश चन्द जाटव रहे। जहां वक्ताओं ने अपने अपेन विचार व्यक्त करते हुए भीमराव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलने के साथ सामाजिक समरसता का सन्देश दिया। वहीं देर सायं काल कस्बे के अम्बेडकर पार्क से शोभायात्रा हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा छौंकरवाडा सडक मार्ग स्थित पार्क से विभिन्न बैण्ड बाजों के साथ शुरू हुई जो सपाट,वस स्टैण्ड,हिन्डौन सड़क मार्ग,पाहाडिया मोहल्ला, मुण्डायारा चौराहा राजा मण्डी आदि विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः अम्बेडकर पार्क पहुॅची। शोभायात्रा में सजी बाबा साहेब की सजीव झांकी द्वारा समाज को एक जुट होने का संदेश देते हुए सैकड़ों युवाओं ने अपनी शारीरिक कला बाजी और पट्टे बाजी कर उपस्थित सैकड़ों लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।शोभायात्रा में थानाधिकारी रामदयाल मीणा मय पुलिस जाप्ता के साथ असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखी गई।


