
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जनपद के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर संदिग्ध और ओवरलोड वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही माल परिवहन करने तथा सभी वैध प्रपत्र साथ रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए अवैध खनन और ओवरलोडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं एवं राजस्व हानि के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



