ललितपुर

डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज मे समानता और भाईचारा स्थापित किया : रामनरेश दुबे

अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। भारतरत्न एवं संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि डा.अंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को बताते हुए एक मजबूत और समतामूलक समाज की नींव रखी। आयोजित कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान महासचिव शशिकांत दीक्षित ने कहा कि डा.अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित किया जा सकता है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बैठक मे नेहा तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, प्रवक्ता एड. गौरव जैन, पवन विश्वकर्मा, सीताराम राय, सुनील अहिरवार, सूर्य राजा बुंदेला, असलम खान, दिनेश रजक, मकरंद किलेदार, महेंद्र, मोहन सिंह चंदेल, हीरालाल सेन, रामसिंह यादव, संतोष राय आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button