शामली

दबंगों का घर में घुसकर जानलेवा हमला, तीन नामजद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कांधला। क्षेत्र के गांव इस्सोपुर में एक विवाहित महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला सुमन पत्नी श्यामसिंह ने बताया कि वह अपने बेटे सागर के साथ घर पर मौजूद थी। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी सनेशपाल, योगेश व रचित हथियारों के साथ घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सागर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई।
शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button