शामली
किस्त के रुपये को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक ने किस्त के रुपये को लेकर महिला व उसके बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आंसू पुत्र इकबाल ने बताया कि मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शबनम द्वारा कमीशन पर लोन दिलाया गया था। आरोप है कि कुछ किस्तें जमा नहीं की गईं। जानकारी करने जब वह महिला के घर पहुंचा तो विवाद हो गया। आरोप है कि महिला और उसके बेटे सुहेल ने उसके साथ मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।