ललितपुर

बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा के तत्वावधान में स्थानीय शाखा कार्यालय पर भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। अध्यक्षता कार्यकारी शाखा अध्यक्ष शांतनु पुरोहित ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता नितिन शर्मा, मनोज तिवारी एवं राजेंद्र मीणा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम मीणा (एसएससी जनरल), पूरनलाल (शाखा उपाध्यक्ष), सुभाष यादव (शाखा कोषाध्यक्ष), राजेंद्र मीणा (सहायक शाखा सचिव), कैलाश नारायण (शाखा उपाध्यक्ष), प्रेमचंद मीणा (सहायक शाखा सचिव), जितेंद्र नामदेव, मथुरा मीणा, नितिन मालवीय, रिपु सुदन प्रसाद, बने सिंह मीणा, अजय कुमार, रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव सागर अग्निहोत्री ने किया, जबकि अंत में संयुक्त शाखा सचिव सचिन यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button