
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा इसका सीधा असर दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी यानी 77 किमी ज्यादा सफर
साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294
एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431
इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है।
आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था



