ललितपुर

कुआतला में शादी के बाद विवाद

ग्राम प्रधान को शादी में आमंत्रित न करना पड़ा किसान को भारी

प्रधान सहित कई लोगों पर मारपीट कर धमकाने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआतला में एक शादी समारोह के बाद विवाद का मामला सामने आया है। पीडि़त पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान सहित कई लोगों पर मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया है। कुआतला निवासी सीताराम पुलिस कामताप्रसाद ने आरोप लगाया कि गांव में बृगभान लोधी के यहां शादी समारोह में ग्राम प्रधान को आमंत्रित न करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शादी के बाद ग्राम प्रधान विजय लोधी ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से कई लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और ग्राम प्रधान ने गाली-गलौज करते हुए जूते से मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त का आरोप है कि इसके बाद विजय लोधी के परिजन व अन्य लोगों ने भी एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट की। बीच-बचाव के लिए मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कथित रूप से हथियार लाने की बात कही। पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में भी मारपीट की घटनाओं में शामिल रहा है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button