
नेशनल प्रेस टाइम ,ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी से फोन पर बात की। रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी ने बताया कि सीएम योगी ने उनके परिवार को सांत्वना दी। कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश आपके साथ। उनके परिवार की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। इससे पूर्व सीएम योगी के ओएसडी राजभूषण सिंह ने फोन कॉल कर अभिनेत्री के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से बात की। पाटनी ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आरोपी बच नहीं सकेंगे। उप्र पुलिस उनको पाताल से भी निकाल लाएगी। आपके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहें।



