सीकर

लाखनी में रक्तदान और निःशुल्क चिकित्सा शिविर के पोस्टर का हुआ विमोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी। ग्राम पंचायत लाखनी में डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि पर पांच मई को अम्बेडकर भवन लाखनी में रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें परिवार के सदस्यों में अजय लोहमरोड ,आशुतोष , बेटी सानिया , मेघा , यशवंत के अलावा समता दल के अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल, महावीर, सहित धायल हॉस्पिटल की टीम के सदस्य मौजूद थे । आयोजक कर्नल एल सी वर्मा व अजय लोहमरोड़ ने बताया कि शिविर में धायल हॉस्पिटल के फिजिशियन, स्त्रीरोग और हड्डीरोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे । गुरुजी के पिताजी सुवालाल लोहमरोड़ ने आम जनता को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है ।
डायमंड गुरु जैसाराम महान समाज सुधारक और शिक्षा जगत की एक महान हस्ती थी , जिनका कोविड 19 के दूसरे वेव्स में वर्ष 2021 में अकस्मात निधन हो गया था। जो कि परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी इस पांचवीं पुण्यतिथि पर यह लगातार दूसरे वर्ष रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन लोहमरोड़ परिवार की तरफ से किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button