बालाघाट

सर्व ब्राह्मण समाज ने मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में मनाई भगवान परशुराम जयंती

हवन-पूजन कर बांटा भंडारा, परशुराम जी लगाए जयकारे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी १९ अप्रैल रविवार को हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के जयस्तंभ चौक समीप स्थित मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम जी प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया गया। बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के महिला पुरूष व युवाओं ने हवन पूजन में शामिल होकर भगवान से सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की गई। तत्पश्चात भगवान को भोग लगाकर महाप्रसाद भंडारा वितरण किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भजन कीर्तन कर भगवान परशुराम के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर उनका यशगान किया।
इस संबंध में जिला सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाठक व जिला महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दीक्षित ने बताया कि भगवान परशुराम जी ने ब्राम्हण कुल में जन्म लिया और वे हम सभी के आराध्य देव हैं। जिनका जन्मोत्सव हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास से श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के दिन १९ अप्रैल को भव्य रूप से भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि ये महज धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता का भी प्रतीक है। इसमें समाज के सभी वर्गों—गुरुजन, मातृशक्ति, बहनों, छोटे-बड़े भाइयों एवं समस्त सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया गया था। सभी ने एक साथ मिलकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी अजय मिश्रा, आदित्य पंडित, मुकेश तिवारी, जॉबी मिश्रा, पं. राजेश दुबे, अन्नपूर्णा तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, संतोष शुक्ला, प्रकाश दुबे, निशांत मिश्रा, मनोज ज्योतिषी, अमोल मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button