नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। खोडसमा मे रविवार की सुबह को देवेन्द्र निर्माणाधीन मकान पर लेंटर डलवा रहा था। उसी दौरान पडोस के बादल पुत्र शिवकुमार, अमृता पत्नी शिव कुमार, मधू पुत्र शिवकुमार शिवकुमार पुत्र कर्मचंद आये और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियो के हमले मे राधा पत्नी देवेन्द्र सिह, उर्मिला पत्नी स्व० रामश्वर, सीमा पत्नी सुखविन्द्र सिंह को गम्भीर चोटे आई है। आरोप है कि हमलावरो ने सरिये से पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और पीडिता सीमा व राधा को अस्पताल में भर्ती कराया। वही आरोपी बादल को हिरासत में लिया गया। चौसाना चौकी क्षेत्र केगांव खोडसमा मे देवेन्द्र पुत्र राम श्वर अपने मकान पर लेंटर की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि उसी दौराप पडोस के बादल आदि ने मिलकर विरोध शुरू कर दिया। देवेन्द्र के परिवार के महिलाओं ने बादल व उसके परिवार के लोगो का विरोध किया तो गाली गलौचहोने लगी। जिसके बाद बादल व अमृता पत्नी शिवकुमार, मधू पुत्र शिवकुमार, शिवकुमार पुत्र कर्मचंद ने मिलकर मौके से ही सरिया, करनी व लाठीडंडे उठाकर जानलेवा हमला दिया। जिसमे देवेन्द्र के परिवार की राधा पत्नी देवेन्द्र सिह, उर्मिला पत्नी स्व० रामश्र्वर, सीमा पत्नी सुखविन्द्र सिंह को गम्भीर चोटे आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलो को अस्तपाल में भर्ती कराया ।
देवेंद्र ने आरोपियो के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। वही पुलिस नें बादल को हिरासत मे लेकर शान्तिभंग में चालान कर दिया। वही दूसरी ओर घटना से सम्बधित एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके देखकर लोग कडी कार्यवाही की मांग कर रहे है। विडियो मे हमलावर करूर तरीके से महिलाओ को पीटते दिख रहे है। पुलिस चौकी प्रभारी संदीप यादव का कहना है कि विडियो की जानकारी मिली है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


