शामली
ताहरपुर के मकान मे लगी आग,हजारो की नगदी सहित शादी मे मिला सामान जला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। ताहरपुर में रविवार की रात्रि करीब सात बजे संदिग्ध परिस्तिथियों मे एक मकान में आग लग गई, जिसमें घर का सामान व हजारो की नगदी भी जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटे अधिक भयावह थी कि छत की कडियो ने भी आग पकड ली। कडियो मे लगी आग से छत गिर गई। बताया गया है कि घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। जिससे जनहानि नही हो सकी।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव ताहरपुर निवासी परवीन पुत्र रामपाल अपने परिवार के साथ ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए गए हुए थे, जबकि उनके पिता रामपाल बालाजी धाम यात्रा करने गए थे। रविवार की रात्रि में मौहल्ले के लोगो ने प्रवीण के मकान से धुआं उठता देखा। जिस पर पड़ोसियों ने पीडित परिवार के लोगो को सूचना दी। आग बढती देख ग्रामीणों की भीड मौके पर जमा हो गई और कमरे का ताला तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया गया है कि प्रवीण की शादी हाल ही में हुई थी और घर में रखा नया सामान फर्नीचर, कपड़े व अन्य घरेलू वस्तुयें भी आग की चपेट में आ गईं। पीडित परिवार ईंट भट्टे पर मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। आग की घटना के बाद पीडित परिवार सदमें में है। पीडित परिवार ने आपदा की सहायता दिलाने की मांग की है।


