हजारीबाग
हज़ारीबाग़ में अब अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध कारवाई विशेष अभियान चलाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक मंगलवार बुधवार की रात्रि जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है। इस अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 50 टीम गठित की गई थी l गगठित टीम में 209 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। गठित टीम के द्वारा अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के कुल 122 ठिकानो पर छापामारी की गई। उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 69 मनचले व्यक्तियों को थाना लाया गया एवं PR बांड पर हिदायत देते हुए छोड़ गया। और आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनों से अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई मनचले व्यक्तियों या वैसी जगह जहां अड्डेबाजी होती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगा।




