खैरथल

मजदूरों की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेस जिला अध्यक्ष 

थाने पर प्रर्दशन कर जताया रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : जिले के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में चल रहे मज़दूरों के आंदोलन के बीच बीती रात पुलिस द्वारा तीन मज़दूरों को उनके घरों से गिरफ़्तार किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।इस दौरान बलराम यादव ने कार्यकर्ताओं और मज़दूरों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की और गिरफ्तार मज़दूरों की तुरंत रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मज़दूर अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में आधी रात को घरों से गिरफ़्तारी करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गिरफ्तार मज़दूरों को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी मज़दूरों के समर्थन में आंदोलन को और तेज़ करेगी।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मज़दूर मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना तिजारा उप प्रधान दयाराम चावड़ा एमपीएस अशोक मेघवाल खूबीख़ान सरपंच  खुर्शीद मास्टर आसिफ़ खोहरी उस्मान खान सुंदर पटेल बख्शानंद भारती शकील बाघोर दिनेश मेहरा डेविड पुष्पेन्द्र चोहान श्याम शेखावत सहित कई  कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button