रामपुर शाहबाद
शाहबाद तहसील में तैनात संग्रह अमीन की तबियत बिगड़ने से जेल में मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील में तैनात रहे संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी की बुधवार देर रात मुरादाबाद की जेल में तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि बीती 28 फरवरी को एंटी करप्शन की टीम ने प्रेम शंकर तिवारी को शास्त्र लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाने के मामले में 15 हजार की रिश्वत लेते दबोच लिया था। संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी तहसील स्थित अपने आवास से रिश्वत लेते धरे गए थे। तभी से वह मुरादाबाद जेल में बंद थे। संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बुधवार को जेल में अपने पिता से मिले थे, उनकी तबियत सामान्य थी। देर रात जेल से फोन आया कि आपके पिता की हालत बिगड़ गई है, जब हम मुरादाबाद पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पीएम के बाद शाहबाद लेकर आ रहे है।


