रामपुर शाहबाद

भाकियू टिकैत ने स्मार्ट मीटर और बिजली की समस्याओं को लेकर एसडीओ को दिया ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ने शाहबाद बिजली घर पहुंचकर क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाने की प्रमुख मांग की गई।ज्ञापन में अन्य महत्वपूर्ण मांगों में फीडर के समय में परिवर्तन करने, लाइनमैन द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में जर्जर हो चुकी बिजली लाइनों को ठीक कराने की बात भी शामिल थी।यह ज्ञापन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव चौधरी सुनील कुमार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव और पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष डॉक्टर फूल सिंह सहित कई अन्य लोगों ने सौंपा।ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज कुमार, राजेश कुमार, किशन लाल सिंह, तेजपाल सिंह, प्रेम सिंह, नवल किशोर, गुफरान खान, महावीर सिंह धनगर, जगतपाल सिंह और ओम प्रकाश सिंह भी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button