भरत पुर
हलैना ‘ वैर ‘ भुसावर और बयाना को बंध बारैठा से जोड़ने की माँग
इन तहसीलो में पेयजल का गम्मीर संकट,पेयजल स्कीम बनाने की माँग उठी

जल जीवन मिशन योजनाएं अधिकांश फेल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर । किसान नेता और पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने पेयजल संकट पर गहरी चिंता प्रकट करते हुऐ सरकार से माँग की है कि जिले के बन्ध बारैठा से बयान , वैर ‘ भुसावर और हलैना को पीने का शुद्ध और मीठा पानी मुहैया कराना चाहिये ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने पेयजल योजना के तहत बंध बारैठा को पाँचना बाँध पाइप लाइन स्कीम में जोड़ने के कार्य को स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है । उन्होंने कहा कि इस पाइप लाइन स्कीम के तहत अब बन्ध बरैठा को पर्याप्त मीठा पानी उपलब्ध हो सकेगा ।
उन्होंने कहा कि खासकर समीपवर्ती वैर , भुसावर और हलैना क्षेत्र में पेयजल का गम्भीर संकट है और लोग बूंद बूंद पानी के लिये परेशान है ‘ अधिकांश लोग पैसे से खरीद कर पेयजल खरीद कर पानी पीने को मजबूर है । उन्होंने कहा कि वैर और भुसावर तहसीलो का अधिकांश हिस्सा पथरीला , पहाड़ी और ऊँबड़ खाबड़ है तथा भूमिगत पानी नहीं के बरावर है तथा एक हजार फीट गहरे ट्यूबवैल खोदने के बाद भी जमीन के अन्दर पानी नहीं मिलता । किसान गहरे पाताल तोड़ ट्यूबबैल खुदबाते खुद बा ते बैंक और साहूकारों के कर्जदार हो गये है । बगैर पानी के अधिकांश क्षेत्र सूखा और बंजार खेती पड़ी रह जाती है जिसमे किसान बगैर पानी के फसल उत्पादन तक नहीं करता ।
उन्होने कहा कि रुपवास ‘ भरतपुर , डीग ‘ कामां ‘ नगर आदी दोनो जिलो के अधिकांश गाँवो और कस्वो को भरतपुर धौलपुर चम्बल पेयजल स्कीम के तहत पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है । अब ऐसी स्थिति में वैर – भुसावर और हलैना क्षेत्र पूरी तरह किसी भी स्थाई पेयजल योजना से बंचित है । उन्होंने कहा कि पानी की कमी बाली ये तहसीले बंध बारैठा के समीप भी है और योजना बनाने पर लागत भी कम आयेगी तथा स्थाई पेयजल का समाधान हो सकेगा ‘ तथा बन्ध बारैठा में पीने के लिये पानी भी पर्याप्त है तथा पाँचना बाँध से समय समय पर पर्याप्त पानी भी मिल सकेगा ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि हम इस माँग और स्कीम को बनबाने की माँग को लेकर जल्द ही प्रमुख जिम्मेदार राजनेताओ और प्रमुख अधिकारियों से भी मुलाकात करके अपने माँग पत्रो को देगे । तथा इस मुद्दे पर मैं जल्दि इन तहसीलों के तमाम गाँवों में जाकर ग्रामीणों से भी सम्पर्क करेगे ।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि जेजे एम जल जीवन मिशन के तहत अधिकाशतय गाँवो गाँवों में लगी पानी की योजनायें बन्द और ठप्प पड़ी हुई है , टंकीया सूखी पड़ी है और अनेक गाँवो में लगे ट्यूबबैल भी सूखे है जिनमे पानी नहीं है और इन योजनाओं की तरफ जिम्मेदार पदों कर आसीन नेताओ और अधिकारियो का कोई ध्यान नहीं है जबकि गाँवो गाँवो में योजनाओं पर करोड़ो रुपये खर्च किये गये है लेकिन ग्रामीणों और जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है ।



