मथुरा

छत से घुसे चोरों ने परिवार को बनाया बंधक

लूट ले गए लाखों का माल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के टैंटी गांव बाजार में  चोरों के एक गिरोह ने परचून दुकानदार अजय अग्रवाल के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। घटना के समय घर में सो रहे परिवार को बंधक बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार, टैंटी गांव बाजार में अजय अग्रवाल की परचून की दुकान है और उसी के पीछे उनका आवास भी है। बुधवार-गुरुवार की रात लगभग एक बजे, पांच अज्ञात चोर छत के रास्ते आंगन के जाल को उठाकर घर में घुस गए। उस समय अजय अग्रवाल, उनकी पत्नी, बेटी और वृद्ध पिता सो रहे थे। चोरों ने पहले परिवार को बंधक बनाया और फिर घर में उत्पात मचाया। चोरों ने घर के अंदर मौजूद दो कमरों के दरवाजों को तोड़ा। एक अलमारी में रखे जेवरात लूट लिए, जबकि दूसरे कमरे से लगभग 3,22,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार ने सुबह लगभग चार बजे पुलिस को सूचित किया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और उन्हें महत्वपूर्ण लीड मिली हैं। उनका प्रयास है कि चोरी हुए सामान की जल्द से जल्द बरामदगी की जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और घटना का अनावरण शीघ्र ही किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button