गोड्डा
महागामा के हर्षित का SGFI क्रिकेट टीम में हुआ चयन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। जिले के महागामा प्रखंड के गांधीनगर निवासी कुमार हर्षित का चयन 69वें एसजीएफआई (SGFI) क्रिकेट टीम में हुआ है। हर्षित रंजीत कुमार सिंह के पुत्र हैं। यह प्रतियोगिता तेलंगाना के महबूबनगर में आयोजित की जाएगी। रांची में आयोजित एक माह के चयन कैंप में करीब 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हर्षित का चयन किया गया। महागामा क्षेत्र से पहली बार किसी खिलाड़ी का चयन SGFI क्रिकेट टीम में होने से स्थानीय खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। हर्षित के कोच अनंत टेकरीवाल ने बताया कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में महागामा के अन्य खिलाड़ी भी इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर फुटबॉल कोच अनिल सांवरिया, हैंडबॉल सेक्रेटरी जयशंकर सिंह एवं कृष कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने हर्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



