ललितपुर

जिले की मेरिट में चमके प्रिंस कुशवाहा

विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राजकीय इण्टर कॉलेज के मेधावी छात्र प्रिंस कुशवाहा ने इण्टरमीडिएट उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 में जनपद स्तरीय मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार एवं समस्त शिक्षकों ने प्रिंस कुशवाहा को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर प्रिंस कुशवाहा ने बताया कि वह स्नातक शिक्षा पूर्ण करने के बाद बैंक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इस पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने छात्र को सील्ड प्रदान कर उसका उत्साहवर्धन किया और आश्वासन दिया कि विद्यालय प्रशासन उसकी आगे की शिक्षा में हर संभव सहयोग करेगा। इस अवसर पर प्रवक्ता अमित शुक्ला, अरुण बाबू शर्मा, सहायक अध्यापक कमलेश कुमार, श्रीकांत खरे, महेश कुमार सरौनिया, मुकेश, वृजेन्द्र कुमार निगम, प्रियंका शिवहरे सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button