कैराना

चार वर्षीय बच्चे को लेकर विवाद, हत्या की साजिश व फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कांधला निवासी एक व्यक्ति ने चार वर्षीय बच्चे को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि एक महिला व उसके परिजनों ने बच्चे को अपने पास रखकर उसके खिलाफ साजिश रची और फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। इन्तिज़ार पुत्र इंतीयाज़ निवासी मोहल्ला खैल कांधला  ने कोतवाली दी तहरीर में बताया है कि एक परिचित महिला उसके बच्चे को अपने साथ ले गई थी और उसकी देखभाल करने की बात कही थी। आरोप है कि इसी दौरान महिला व उसके परिजनों ने बच्चे को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई। साथ ही बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और बच्चे को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button