रांची

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Union Minister of State for Defence Sanjay Seth met Chief Minister Hemant Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026 में शामिल होने का दिया आमंत्रण
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्री सेठ ने मुख्यमंत्री को रांची के ऑड्रे हाउस में आगामी 01 से 03 मई 2026 तक आयोजित होने वाले “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। बताया गया कि यह महोत्सव सांस्कृतिक विरासत, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन तथा स्थानीय कला और शिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रदर्शनी एवं स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button