रामपुर शाहबाद
देर रात शाहबाद क्षेत्र के मित्तरपुर गांव के मकान में लगी आग
शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बीती रात शाहबाद के मित्तरपुर गांव के अय्यूब अपने परिवार के लोगों के साथ बीती रात को अपने मकान की छत पर सो रहे थे, तभी अचानक रात में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उनके मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा डबल बेड, कपड़े, बिस्तर, सोफे, तख्त, कूलर आदि ने आग पकड़ ली। धुआं उठता देख आसपास के घरों से लोगो ने शोर मचाकर छत पर सो रहे अय्यूब को उठाया और फिर लोगों की मदद से आग बुझाई गई। लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। मकान मालिक के अनुसार आग लगने से उनका लाखों का सामान जलकर राख हो गया। उधर जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने हल्का लेखपाल के साथ मकान का मौका मुआयना किया। नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है,जांच की जा रही है।


