जालौन

एमएलबी इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा

तनु खरे जिला टॉपर-उन्नति बाथम व अनुष्का शर्मा ने कॉलेज से किया टॉप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन- एमएलबी इंटर कॉलेज जालौन की छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। निवास औरखी की रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा तनु खरे ने 500 में से 459 अंक (91.8%) प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया और नया कीर्तिमान स्थापित किया।
वहीं विद्यालय स्तर पर भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा। हाई स्कूल में उन्नति बाथम तथा इंटरमीडिएट में अनुष्का शर्मा ने अपने एमएलबी इंटर कॉलेज से टॉप कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का मान बढ़ाया।
तनु खरे की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। तनु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अरविंद खरे और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनकी पढ़ाई में उनके पिता का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और अनुशासन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
तनु ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान समय का विशेष प्रबंधन किया और मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यक शैक्षणिक कार्यों के लिए ही किया। उनका मानना है कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है।”
भविष्य को लेकर तनु का लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना है। वहीं उन्नति बाथम और अनुष्का शर्मा की सफलता भी अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने सभी छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस शानदार परिणाम से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button