बरेली

बरेली में  बनेगा नया पर्यटन स्थल मनौना धाम विभाग ने बनाई कार्य योजना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली जिले के आंवला तहसील क्षेत्र में स्थित मनौना धाम आने वाले समय में धार्मिक स्थल साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा और अपनी नई पहचान बनाएगा। मनौना धाम के प्रति श्रद्धालुओं के निरंतर बढ़ते आकर्षण और भारी भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने इसे अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। विभाग का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान यहां सुविधाओं का व्यापक विस्तार करना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।
मनौना धाम की ख्याति अब प्रदेश ही नहीं पूरे देश में फैल चुकी है, जहां प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। पर्यटन विभाग के हालिया आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है जिसके अनुसार जिले में आने वाले कुल पर्यटकों में से लगभग 30 प्रतिशत लोग विशेष रूप से मनौना धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस संख्या को देखते हुए शासन को करीब 10 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की सूरत को पूरी तरह बदलना है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मनौना धाम में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिस वजह से वित्त वर्ष में इसकी कार्ययोजना बना कर शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button