बोकारो

गोमिया अंचल कार्यालय के बाहर जमीन विवाद को लेकर तीन भाइयों ने दिया धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो। गोमिया अंचल क्षेत्र के पलिहारी गुरूडीह में जमीन विवाद को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को तीन भाइयों आनंद नायक, महेश नायक व सुरेश नायक ने सीओ को आवेदन देकर अपनी बात रखी और विरोध स्वरूप एक दिवसीय धरना दिया। बताया कि मौजा पलिहारी गुरूडीह के खाता संख्या 162 व प्लॉट ‘ संख्या 468 की भूमि जो उनके हिस्से की है उसे विधिवत् बिक्री की गई है, वह तीनों भाइयों के निजी हिस्से की जमीन थी। ऐसे में इस भूमि की बिक्री पूरी तरह वैध तरीके से की गई है। आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की ही रेखा देवी (पति रमेश प्रसाद) दूसरे लोगों के बहकावे में आकर उक्त जमीन पर निराधार दावा कर रही हैं। साथ ही, जमीन खरीदार अंजु देवी (पति रणधीर कुमार राय) और विनोद कुमार (पिता स्व गोवर्धन साव) को प्रताड़ित कर उनकी सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

रेखा देवी एवं उनके परिवार द्वारा अंचल कार्यालय में अनावश्यक हस्तक्षेप और निराधार धरना-प्रदर्शन कर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर रेखा देवी के दावे को खारिज किया जाए, ताकि जमीन के खरीदारों का सम्मान समाज में बना रहे। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है और लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button