रामपुर शाहबाद

हमारी भी जिम्मेदारी, तहसील प्रशासन का दे साथ किसान खुद भी कराए फॉर्मर रजिस्ट्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी की मंशा के अनुसार छूटे हुए किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के किए गांव गांव में लेखपालों की ड्यूटी लगाई।जिसके चलते सोमवार को शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांवों में फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए लेखपालों ने कई गांवों में पहुंचकर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराई। नायब तहसीलदार हरीश जोशी ने चकरपुर कदीम, सैफनी, बिजपुरी लालजी, देवीपुरा आदि गांवो जाकर फॉर्मर रजिस्ट्री के काम की समीक्षा की। एसडीएम आशुतोष कुमार के द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए गांवों में तैनात किए गए लेखपालों ने गांवों में जाकर किसानों के आधार कार्ड लेकर फॉर्मर रजिस्ट्री को चेक किया। जिन किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी, उन किसानों से खसरा खतौनी लेकर मौके पर ही फॉर्मर रजिस्ट्री की गई। इस दौरान करेथी गांव में 13 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हुई वहीं देवीपुरा गांव में 16 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराई गई। इसी तरह बिजपुरी लालजी समेत कई गांवों में लेखपालों ने बैठकर फॉर्मर रजिस्ट्री के काम को पूरा कराया। खबर लिखे जाने तक शाहबाद तहसील क्षेत्र में 190 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जा चुकी थी। नायब तहसीलदार हरीश जोशी देर शाम तक गांवों में जाकर फॉर्मर रजिस्ट्री के काम की समीक्षा करते रहे। इस दौरान रेनू चंद्रा लेखपाल समेत दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button