ललितपुर
बसपा कार्यकर्ताओं को महीने में 20 दिन देना होगा समय : रामबाबू चिरगईयां
समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और अनुशासन पर दिया जोर
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में बसपा मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईयां ने कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया और भविष्य की रणनीति तय की। मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईयां ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को महीने में कम से कम 15 से 20 दिन पार्टी के कार्यों में समर्पित करने होंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के हितों की रक्षा और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यह आवश्यक है।
गांव-गांव संपर्क और बूथ स्तर पर फोकस
समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। साथ ही बूथ कमेटियों को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा कैडर कैंपों के माध्यम से नए युवाओं को पार्टी से जोडऩे की रणनीति पर भी चर्चा हुई, ताकि संगठन का विस्तार और मजबूती सुनिश्चित की जा सके।
अनुशासन और सक्रियता ही असली ताकत
रामबाबू चिरगईयां ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है और कार्यकर्ताओं की निष्ठा व सक्रियता ही इसकी असली शक्ति है। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नेताओं ने दिलाया भरोसा
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध, मंडल प्रभारी केहर सिंह गौतम व तन्सूराम अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कार्यकर्ता दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए संगठनात्मक लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केहर सिंह गौतम और तन्सूराम अहिरवार उपस्थित रहे।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान विधानसभा प्रभारी अभिषेक गौतम, रामकिशन बैजनाथ, जिला संयोजक (भाईचारा) गगन बिहारी एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल कुमार, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र मनोहर, अमन संतोष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में हरि सिंह यादव, अजय वीर विक्रम, सियाराम अहिरवार, कमल सिंह झंकार, चुन्नीलाल अहिरवार, हबीब खान मंसूरी, सचिन सिंह, निलेश वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, सोहेल खान, अशोक कुमार गौतम, बृज बिहारी, अरविंद अहिरवार, प्रकाश अशोक, अंकुल बडोनिया, अर्जुन भान सिंह, संतोष कुमार अहिरवार, दिनेश अहिरवार, रविकांत गौतम, राहुल अहिरवार, दयाराम अहिरवार, राजेश कुमार अहिरवार, आरपी सिंह बौद्ध, राघवेंद्र सिंह बघेल, आसाराम गुडडू भारती, संजय कुमार चौधरी, हरिशंकर बंटी, हरिराम श्रीवास, मीना गौतम, श्यामा मैडम, दीपक कुमार सुमन, तुलाराम राजपूत, पुरुषोत्तम अहिरवार, कालूराम अहिरवार, मोहम्मद खा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को हर स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीति पर सहमति बनी।