रामपुर शाहबाद

क्षेत्राधिकारी ने ढकिया पुलिस चौकी का किया,औचक निरिक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बुधवार को सीओ देवकीनंदन ने शाहबाद थाना अंतर्गत ढकिया पुलिस चौकी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी गण को सोशल मीडिया पॉलिसी, पुलिस कर्तव्य एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की बारीकियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी क्षेत्र में गस्त, पिकेट एवं चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। चौकी प्रभारी सुमित कुमार को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा पूर्व में घटित पुरानी घटनाओं के अनावरण में तेज़ी लाई जाए। निरीक्षण का उद्देश्य न केवल चौकी की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना था, बल्कि नवनियुक्त आरक्षी गण को जमीनी स्तर पर पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ना भी था। सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना उपयोग और पुलिस कर्तव्यों के प्रति सजगता पर विशेष बल दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button