हजारीबाग

जी एम इंटर कॉलेज इचाक में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जी एम इंटर कॉलेज इचाक में नए सत्र 2026-28 के लिए ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।यह महाविद्यालय हजारीबाग जिले में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकाश के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित संस्थान है।कॉलेज के प्राचार्य शंभू कुमार ने माध्यमिक ( मैट्रिक) परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना  करते हुए बताया कि हमारे संस्थान में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ, कंप्यूटर लैब तथा अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों की टीम उपलब्ध है,जो छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति (Scholarship) की विशेष व्यवस्था की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े विद्यार्थियों को नामांकन में विशेष छूट प्रदान की जाती है साथ ही समय समय पर प्रतियोगिता परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को विशेषज्ञ टीम के द्वारा करियर काउंसलिंग कराई जाती है,जिसका परिणाम है कि इस संस्थान के बच्चे सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अपना भविष्य बना रहे हैं। कॉलेज की प्रमुख विशेषताएँ: (1) कॉलेज में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाती है। (2) अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाती है। (3) स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब एवं आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध है। (4) समृद्ध पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की पुस्तकें एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध है। (4) खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सेमिनार जैसी गतिविधियों का आयोजन होता है। (5) मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा है। (6) अनुशासित एवं सुरक्षित परिसर, जो अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। (7) करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कॉलेज के प्राचार्य ने यह भी बताया कि संस्थान में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने सभी छात्रों से समय पर आवेदन करने की अपील की।
अधिक जानकारी के लिए छात्र कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह नामांकन प्रक्रिया छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी इच्छुक छात्रों को समय सीमा के भीतर नामांकन लेने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button