शामली
थानाभवन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रेलवे क्रॉसिंग के पास से अवैध तमंचा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थानाभवन (शामली) : जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चल रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग के पास तीतरों जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध 315 बोर का तमंचा एवं 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना थानाभवन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
खालिद पुत्र कय्यूम, निवासी मौहल्ला नानू नीलग्राम, थाना थानाभवन, जनपद शामली
बरामदगी
अवैध 315 बोर का 01 तमंचा
01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम
उ0नि0 अरविन्द कुमार
कां0 शेखर सिंह
कां0 सचिन त्यागी
(थाना थानाभवन, जनपद शामली)


